छत्तीसगढ़ सरकार धान ₹3,100 प्रति क्विंटल पर ख़रीदने का वादा कृषक उन्नति योजना से पूरा करती है: MSP पर ख़रीद के बाद ₹3,100 और MSP के बीच का अंतर, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक, अलग से किसान के खाते में आता है। MSP ₹2,369 मानें तो प्रति एकड़ ₹15,351। खरीफ 2026 से धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी या कपास बोने पर ₹15,000 प्रति एकड़ (कैबिनेट, समाचार*)।
कृषक उन्नति कैलकुलेटर
रकबा भरें; MSP और बेचा धान बदल सकते हैं।
मुफ़्त टूल, आपका कोई डेटा सेव या भेजा नहीं जाता। 28 अक्टूबर 2026 को बनाया/जाँचा; * वाली बातें माध्यमिक स्रोतों (समाचार/बैंक/एग्रीगेटर) से, आवेदन से पहले सरकारी पोर्टल पर पुष्टि करें।
प्रति एकड़ अंतर राशि: साल-दर-साल
| ख़रीफ़ विपणन वर्ष | MSP (सामान्य धान) | अंतर (₹3,100 − MSP) | प्रति एकड़ (21 क्विंटल) |
|---|---|---|---|
| 2023-24 | ₹2,183 | ₹917 | ₹19,257 |
| 2024-25 | ₹2,300 | ₹800 | ₹16,800 |
| 2025-26 | ₹2,369 | ₹731 | ₹15,351 |
| 2026-27 | नई MSP भरें | — | टूल में |
इसीलिए अलग-अलग साल की ख़बरों में ₹19,257, ₹16,800 जैसी अलग रकम दिखती है: MSP बढ़ने से अंतर घटता है। ग्रेड-A धान की MSP ₹20 ज़्यादा होती है, तो अंतर ₹20 कम*। टूल में अपनी फ़सल वाली MSP भरें। अंतर राशि आम तौर पर ख़रीद सीज़न ख़त्म होने के बाद (फ़रवरी-मार्च) एकमुश्त आती है।
शर्तें
- धान सहकारी समिति/उपार्जन केंद्र में MSP पर बेचा हो (टोकन से)।
- किसान का पंजीकरण एकीकृत किसान पोर्टल पर, रकबे का गिरदावरी सत्यापन।
- अंतर राशि उसी बेचे धान पर, ज़्यादा से ज़्यादा 21 क्विंटल प्रति एकड़।
- फ़सल बदलने वाली ₹15,000 प्रति एकड़ राशि उसी ज़मीन के लिए जिस पर पिछले साल धान था*।
पंजीकरण और भुगतान
- एकीकृत किसान पोर्टल (kisanpanjiyan.cg.nic.in) पर पंजीकरण या नवीनीकरण*।
- धान बेचने के लिए “टोकन तुंहर हाथ” ऐप से टोकन।
- MSP का पैसा और अंतर राशि दोनों बैंक खाते में; स्टेटस समिति या पोर्टल पर।
MSP का हिसाब: MSP कैलकुलेटर। छत्तीसगढ़ की दूसरी योजना: महतारी वंदन। केंद्र: PM किसान।
कृषक उन्नति योजना: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कृषक उन्नति योजना में प्रति एकड़ कितना पैसा मिलता है? ₹3,100 और उस साल की MSP का अंतर × 21 क्विंटल; 2025-26 (MSP ₹2,369) में ₹15,351 प्रति एकड़।
कृषक उन्नति योजना में ₹19,257 क्यों लिखा होता है? यह 2023-24 का आँकड़ा है, जब MSP ₹2,183 थी (₹917 × 21 क्विंटल)।
धान की जगह दूसरी फ़सल बोने पर कितना? खरीफ 2026 से ₹15,000 प्रति एकड़ (कैबिनेट फ़ैसला, समाचार*)।
कृषक उन्नति का पैसा कब आता है? आम तौर पर धान ख़रीद ख़त्म होने के बाद फ़रवरी-मार्च में एकमुश्त*।
21 क्विंटल से ज़्यादा धान बेचा तो? अंतर राशि 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक ही मिलती है।
स्रोत (28 अक्टूबर 2026 को जाँचे): कृषक उन्नति योजना: ₹3,100/क्विंटल, 21 क्विंटल/एकड़ (govtschemes, sarkariyojana*); खरीफ 2026 नया स्वरूप ₹15,000/एकड़ (पत्रिका 13.07.2026, कैबिनेट*); 2026 भुगतान (cmv360, theindiamoves*)। MSP: केंद्र सरकार।
और मुफ़्त टूल: MSP कैलकुलेटर · महतारी वंदन · PM किसान पात्रता · CG पोस्ट मैट्रिक · KCC लोन लिमिट